फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बहसूमा की खबर

बहसूमा की खबर

Tue, 25 Jul 2017 07:42 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
बहसूमा की खबर
खबर बनारस और नोएडा के ध्यानार्थ==
विज्ञापन


महिला का धर्म बदलवाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा (मेरठ)।
क्षेत्र के गांव झुनझुनी में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा एक महिला को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन कराने और बेचने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन गांव पहुंची पुलिस ने महिला का हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि महिला ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया। बाद में पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना देकर उसे गांव के प्रधान व दूसरे समुदाय के एक बुजुर्ग की सुपुर्दगी में रखवा दिया।
सोमवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गांव झुनझुनी में दूसरे समुदाय के लोग बनारस निवासी महिला को बंधक बनाए हैं। वह उसका धर्म परिवर्तन कराकर बेचने की फिराक में हैं। मामले की जानकारी होने पर सीओ मवाना यूएन मिश्र, एसओ बहसूमा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वह महिला की तलाश कर उसे थाने लाए और पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र ओजस्वी ने बताया कि महिला मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। उसके माता पिता बनारस में रहते हैं। उसकी शादी नोएडा निवासी युवक से हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं। कुछ समय से उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। नोएडा में उसके पड़ोस में झुनझुनी निवासी दूसरे समुदाय का एक परिवार रहता है। महिला का उनके घर आना जाना था। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह ग्रेजुएट है। वह घूमने के इरादे से गांव झुनझुनी आई थी। एसओ का कहना है कि महिला के पिता को सूचना दे दी गई है। फिलहाल महिला को ग्राम प्रधान गजराज सिंह व बुजुर्ग मो. हनीफ की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख बातें==
क्षेत्र के गांव झुनझुनी का मामला, सूचना पर पुलिस महिला को थाने लायी
दूसरे समुदाय के एक घर में मिली महिला को ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed