{"_id":"5c9698e4bdec22147609e6f7","slug":"51553373412-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से गुंडागर्दी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से गुंडागर्दी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- किठौर में कन्या पाठशाला की छात्रा से गुंडागर्दी का मामला
- वहशी युवकों पर कार्रवाई करना पुलिस के लिए बना चुनौती
- पुलिस बोली- छात्रा ने कार्रवाई कराने से किया था इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
किठौर में कन्या पाठशाला की छात्रा से गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने वारदात के पांच दिन बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भी तब हुई जब इस वारदात का वीडियो वायरल हो गया। अन्य आरोपियों तक पुलिस अब भी नहीं पहुंच पाई है। वहीं पकड़े गए मुख्य आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। उनका दावा है कि पीड़ित छात्रा कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहती।
एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक छात्रा से छेड़खानी और बदसलूकी के वीडियो की जानकारी शुक्रवार को शाम चार बजे मिली। इसके बाद एसपी देहात अविनाश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। देररात पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोल्डी पुत्र यशपाल निवासी किठौर को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है, जो कि दूसरे समुदाय से हैं। उनसे अभी पूछताछ चल रही है।
पुलिस का दावा है कि छात्रा अपने एक रिश्तेदार के यहां किठौर में रहती है। वारदात की सूचना पर पुलिस ने छात्रा व उसके रिश्तेदार से संपर्क किया था। लेकिन उन्होंने कार्रवाई से साफ मना कर दिया था। इस कारण पुलिस खामोश बैठ गई। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों पर छेड़खानी, पास्को एक्ट और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कह रही है।
विज्ञापन
क्यों खामोश थी पुलिस
किठौर पुलिस का दावा है कि पांच दिन पहले उनको वारदात की जानकारी हो चुकी थी। इसके बाद भी वो चुप्पी साधे रही। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। क्या वह वीडियो वायरल होने का इंतजार कर रही थी। हालांकि अब पुलिस दावा कर रही कि कोई लापरवाही नहीं होगी। किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ेगी।
चेहरे सामने, नाम उजागर कीजिए
इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद्र शर्मा का कहना है कि मुकदमे में गौरव उर्फ गोल्डी को नामजद किया है। पूछताछ में आरोपी गोल्डी ने अन्य आरोपियों के नाम नहीं बताए हैं। लोगों में चर्चा है कि तीन वहशी युवक दूसरे समुदाय के हैं। जिनमें से दो पुलिस हिरासत में हैं। ऐसे में सवाल उठता कि आरोपियों के चेहरे सामने हैं तो पुलिस उनको नामजद क्यों नहीं कर रही।
क्या सेटिंग से आया गोल्डी?
ये शर्मसार करने वाला वीडियो किठौर में तेजी से वायरल हुआ। वारदात में शामिल आरोपी अपने घर से परिवार समेत गायब हो गए। छात्रा सिर्फ गोल्डी को जानती थी। इसको देखते पुलिस का फोकस भी उसी पर ज्यादा रहा। देररात पुलिस से साठगांठ कर आरोपी गोल्डी को सरेंडर करा दिया गया। अब पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि ऐसा घिनौना अपराध करने वालों को भी पुलिस को सेटिंग से गिरफ्तार करना पड़ा।
---
छात्रा से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले में पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करना बताया है। सभी आरोपियों पर मजबूत कार्रवाई होगी। छात्रा नाबालिग है, इसे देखते पुलिस अपनी तरफ से मजबूत कार्रवाई करेगी।
प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन