फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खाने के पैसे मांने पर ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला

खाने के पैसे मांने पर ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला

Tue, 25 Dec 2018 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
खाने के पैसे मांने पर ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला
- पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। नेशनल हाईवे पर मटौर पावर ग्रिड के पास स्थित राजपूत ढाबे पर खाने के पैसे मांगने पर बाइक सवार युवक ने ढाबा संचालक पर सरिये से जानलेवा हमला कर दिया। हमले मे दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दौराला सीएचसी में उपचार कराया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार मटौर गांव निवासी ब्रिजेश चौहान मटौर पावर ग्रिड के पास राजपूत नाम से ढाबा चलाते है। सोमवार की शाम दौराला कस्बा निवासी रोहण अपने साथी के साथ बाइक से ढाबे पर पहुंचा और खाना खाया। इसके बाद वह बिना पैसे दिए जाने लगा। ढाबा संचालक ने खाने के पैसे मांगे तो रोहण ने उसके साथ गाली गलौच कर दी। ढाबा संचालक के विरोध करने पर आरोपी रोहण ने ब्रिजेश पर सरिये से जानलेवा कर दिया। इससे दोनो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हमले में सिर फटने से ढाबा संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित का कहना है कि पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई थी, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed