{"_id":"5a4e8d384f1c1bd1178b4e80","slug":"51515097400-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप, धर्म परिवर्तन की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप, धर्म परिवर्तन की कोशिश
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता का अपहरण कर गैंगरेप
मेरठ। मवाना निवासी एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के चार युवकों ने विवाहिता को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोप है कि शिकायत करने 15 दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
मवाना कस्बा निवासी एक दलित युवक ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। युवक ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला दूसरे समुदाय का एक युवक उसकी पत्नी के साथ काफी समय से छेड़छाड़ करता था। आरोपी युवक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालता था। जिससे वह उसके साथ शादी कर सके। 18 दिसंबर को आरोपी ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर लिया। बाद में 25 दिसंबर को उसे को बेहोशी की हालत में मेरठ-मवाना रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
रात में पीड़िता घर पहुंची और अपने पति को आपबीती सुनाई। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक और उसके दो भाइयों व एक रिश्तेदार ने उसको बंधक बनाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने वीडियो भी बना ली। साथ ही धमकी दी कि यदि घटना के बारे में बताया तो महिला के बच्चों की हत्या कर देंगे। उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। महिला के पति का आरोप है कि उसने 21 दिसंबर को मवाना इंस्पेक्टर को एक शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी मंजिल सैनी ने पूरे मामले में इंस्पेक्टर मवाना को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही जांच कर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खास बात
पीड़ित परिवार पहुंचा एसएसपी ऑफिस, धर्म परिवर्तन की कोशिश करने का भी आरोप