{"_id":"59cd66df4f1c1b79548b4dbe","slug":"51506633439-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मम
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगे कपड़े और जूते, जेब से मिले 15 हजार
मेरठ। वसीम काला महंगे कपड़े और ब्रांडेड जूते पहनता था। सरूरपुर इलाके में भी जब आता था तो ग्रामीणों को लगता था कि वसीम या तो कोई बड़ा व्यापारी है या अच्छी नौकरी करता है। लेकिन उसका काम सिर्फ लूट, डकैती करन और रंगदारी मांगना था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली तो उसमें 15 हजार रुपये मिले। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि वसीम की दूसरी जेब में कारतूस से भरी दो मैगजीन मिलीं। जबकि एक मैगजीन पिस्टल में लगी थी। तीनों मैगजीनों में 32 बोर की गोलियां थीं। वहीं पर्स में कुछ फोटो और पैसे थे। पुलिस ने पिस्टल और मैगजीन कब्जे ले लीं।
खौफ हुआ खत्म
अपराध की दुनिया में नाम कमा चुके भाई मुकीम को देखते-देखते ही वसीम भी बड़ा हो गया। मुकीम के साथ खुद भी जरायम की दुनिया में उतर गया। सहारनपुर में पेट्रोल पंप लूट, ज्वैलरी शोरूम में करोड़ों रुपये की डकैती, पुलिस से रायफल लूटना या फिर रंगदारी न देने पर खून बहाना, लोगों में दोनों भाईयों का खौफ था। वसीम शार्प शूटर था। अपने भाई की तरह सिर में ही गोली मारकर हत्या करता था।