फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पशु लूटने वाले गैंग का खुलासा, दो धरे गए

पशु लूटने वाले गैंग का खुलासा, दो धरे गए

Tue, 05 Sep 2017 02:55 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
पशु लूटने वाले गैंग का खुलासा, दो धरे गए
मेरठ। खेतों से पशु लूटने वाले गैंग का सोमवार को रोहटा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार हुए हैं। यह गैंग एक दर्जन से अधिक पशुओं को लूट चुका था।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों शादाब और छोटे निवासी सरधना ने पशु लूटने के लिए गैंग बनाया हुआ है। गैंग में आठ बदमाश शामिल हैं। ये बदमाश मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में लूट की वारदात अंजाम दे चुके हैं। 27 अगस्त को बागपत के बालैनी गांव के जंगल में आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर पशु लूटे थे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी राहिल निवासी सरधना को पकड़ा था। जबकि उसका साथी रहीस पशुओं को ले जाने में कामयाब हो गया था।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार रविवार शाम शादाब और छोटे समेत चार बदमाशों ने रोहटा के अमानुउल्लापुर गांव के जंगल में पशु चराते दो युवकों को ईख में बंधक बनाकर पशु लूट लिए थे। इस बीच सूचना पर पहुंचे एसओ रोहटा रविंद्र पंत ने घेराबंदी कर दो बदमाश दबोच लिए। इनके कब्जे से दो तमंचे, एक बोलेरो और एक बाइक बरामद हुई है। इस गैंग के रहीस और मुनसिर निवासी सरधना फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में बनी थी दहशत
एसपी देहात ने मुताबिक इस गैंग से ग्रामीणों में दहशत थी। किसान खेत में जाने से भी डरने लगे थे। कई गांवों में किसान समूह बनाकर भैंसा बुग्गी लेकर चारा लेने जाने लगे थे। इस आरोपियों के पकड़े जाने से दहशत कम हुई है। कटान को भेजते थे पशु

आरोपी पशुओं को लूटने के बाद कटान के लिए भेजते थे। गाड़ी किराये पर आती थी। पशु को लादने की बात कहकर मजदूरी पर लोगों को जंगल में बुलाते थे। जिसकी मजदूरी भी वह दो हजार रुपये देते थे। आरोपियों ने पूछताछ में अपने साथियों के बारे में बताया। पुलिस ने कई जगहों पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed