फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस चौकी के पास व्यापारी की पत्नी से लूट

पुलिस चौकी के पास व्यापारी की पत्नी से लूट

Mon, 04 Sep 2017 02:52 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास व्यापारी की पत्नी से लूट
मेरठ। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात थापर नगर पुलिस चौकी के पास महिला से पर्स लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची सदर पुलिस पीड़िता से ही सवाल करने लगी।
विज्ञापन

इमलियान कोतवाली निवासी कपड़ा व्यापारी सलीम रात को पत्नी फरजाना के साथ बाइक से थापर नगर से घर जा रहे थे। बाइक जब थापर नगर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने फरजाना से पर्स झपट लिया। इस दौरान महिला बाइक से गिर पड़ी। लूट की सूचना पर यूपी 100 पुलिस और सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे। महिला ने तहरीर में बताया कि पर्स में दस हजार रुपये, सोने की चेन, टॉप्स और दो मोबाइल फोन थे।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है लूट:
थापर नगर पुलिस चौकी के पास पहले भी मोबाइल और पर्स लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। रात में इस चौकी पर अधिकांश समय ताला लटका रहता है। लूट के बाद बदमाश जली कोठी और बच्चा पार्क की तरफ फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed