{"_id":"5971217f4f1c1b26468b477f","slug":"51500586367-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल अलकरीम के मालिक ने रोका जनाजा, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल अलकरीम के मालिक ने रोका जनाजा, तोड़फोड़
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। घंटाघर स्थित होटल अलकरीम के मालिक नासिर इलाही ने बृहस्पतिवार रात दबंगई दिखाते हुए एक दर्जन लोगों के साथ मिलकर एक महिला का जनाजा रोक दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट और पथराव के बाद वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई।
पुलिस के अनुसार भूमिया पुल निवासी एक महिला के शव को परिजन और अन्य लोग रात करीब 9:30 बजे एसपी सिटी ऑफिस के पीछे स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने जा रहे थे। इनका कहना था कि यही एक रास्ता है और यहीं से जनाजा ले जाया जाएगा। आरोप है कि होटल मालिक ने होटल से सटी गली से जनाजा नहीं निकलने दिया और अपने भाई और साथियों के साथ जनाजे में मौजूद लोगों से मारपीट कर असलहे तान दिए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के होटल पर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। होटल के बाहर खड़ी बाइकों को भी गिरा दिया। भीड़ के आक्रोश को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स लेकर पहुंचे एएसपी कोतवाली रणविजय सिंह ने मामला शांत कराया।
सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाना देहली गेट घेर लिया। एएसपी ने बताया कि रास्ता सरकारी है। कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते को नासिर इलाही कब्जाना चाहता है। तहरीर पर नासिर इलाही, उसके भाई फिरोज समेत एक दर्जन के खिलाफ मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, नासिर इलाही ने आरोप गलत बताते हुए कहा कि उसके साथ अभद्रता कर उसकी चेन लूट ली गई और होटल में तोड़फोड़ की गई।