{"_id":"5967d8194f1c1b83648b4669","slug":"51499977753-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों की चोरी
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। तारापुरी में बुधवार रात फर्नीचर व्यापारी के घर में घुसे चोरों ने परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखाें की चोरी कर ली। लिसाड़ी गेट पुलिस मौके से मिले एक मोबाइल फोन के आधार पर जांच कर रही है।
तारापुरी गली नंबर एक निवासी यासीन पुत्र काले खां की लिसाड़ी रोड पर सेफ , अलमारी बनाने की दुकान है। यासीन के अनुसार बुधवार रात वह घर की दूसरी मंजिल पर अपने बेटे शाहरुख के साथ सोया हुआ था इस दौरान करीब आधा दर्जन चोर घर में घुसे और निचली मंजिल पर सो रही उसकी पत्नी जरीना और तीन बच्चों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर एक लाख रुपये, पांच तोला सोने और दस तोला चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस बीच आहट होने पर पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया तो भागते समय एक चोर का मोबाइल फोन मौके पर छूट गया। एसओ लिसाड़ी गेट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।