{"_id":"5cba2e0dbdec221424308a74","slug":"41555705357-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत रोडवेज बस चालक को सवारियों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे में धुत रोडवेज बस चालक को सवारियों ने धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत रोडवेज बस चालक सीट से गिरा, यात्रियों ने पीटा
- खरखौदा क्षेत्र की घटना, फफूंडा स्टैंड पर बस रुकने पर गिरा चालक
- यात्रियों की मांग पर एआरएम ने दूसरी बस भेजी
खरखौदा। खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा गांव में मेरठ से बुलंदशहर जा रही अनुबंधित रोडवेज बस चालक नशे की हालत में सीट से गिर गया। गनीमत रही की घटना के समय बस यात्रियों के लिए स्टैंड पर रुकी हुई थी। नशे में देख यात्रियों ने चालक को जमकर पीटा। यात्रियों की मांग पर एआरएम ने दूसरी बस भेजी। जिसके बाद यात्री रवाना हो सके।
सोहराब गेट रोडवेज बस डिपो से यूपी 87 टी 1721 नंबर की अनुबंधित बस बुलंदशहर के लिए चली। जिसमें करीब 70 यात्री सवार थे। चालक ने धीमी गति से बस चलानी शुरू कर दी। मेरठ- बुलंदशहर हाइवे पर स्थित गांव फफूंडा के पास बस पूरी सड़क पर इधर-उधर दौड़ने लगी। जिस पर यात्री सहम उठे। फफूंडा स्टैंड पर पहुंचते ही चालक ने यात्रियों को बैठाने के लिए बस रोकी। इसी दौरान बस चालक अपनी सीट से गिर गया। यह देख यात्रियों को लगा की चालक बीमार है जिसके चलते गिर गया। पर जैसे ही कुछ लोगों ने उसे उठाया तो उन्हें शराब की बदबू आने लगी। यह देख यात्री भड़क गए और चालक को बस से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान यात्रियों ने फोन पर एआरएम को मामले से अवगत कराया। यात्रियों की मांग पर एआरएम ने दूसरी बस यात्रियों के लिए भेजी। जिसके बाद यात्री रवाना हुए।
रोडवेज बस चालकों की जांच हो-
मेरठ-हापुड़ हाइवे पर अधिकतर बड़े हादसे अनुबंधित रोडवेज बसों के चलते ही होते हैं। जिसमें चालक की लापरवाही सामने आती है। लोगों के मुताबिक बस चलने से पूर्व यातायात पुलिस बस चालकों की जांच क्यों नहीं करती है। वहीं लोगों की माने तो अगर बस चलने के दौरान चालक नशे में सीट से गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।