फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मकान में आग जनी का आरोप, तहरीर दी

मकान में आग जनी का आरोप, तहरीर दी

Mon, 04 Mar 2019 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
मकान में आग जनी का आरोप, तहरीर दी
घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान भी जला
विज्ञापन

खरखौदा। कांशीराम कालोनी में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। जिसमें बेटी की होने वाली शादी का सामान भी जल गया। पीड़ित ने पड़ोस की दंपती के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

कांशीराम कालोनी निवासी राजो पत्नी राजकुमार के अनुसार अगले माह अप्रैल में उसकी बेटी की शादी है। शादी के लिए फर्नीचर, जेवर घर में रखा हुआ था। पीड़ित पक्ष के अनुसार एक पड़ोसी से उसका विवाद चल रहा है। पड़ोसी ने कई बार उसका व उसके परिवार को नुकसान देने की भी चेतावनी दी थी। दो दिन पहले भी उसने मकान में आग लगाने की धमकी दी थी। रविवार सुबह के समय जिस कमरे में सामान रखा हुआ था उसमें संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक पड़ोसियों ने पीड़ित पक्ष को आग की जानकारी दी तब तक शादी का सभी सामान जल गया। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी ने ही मकान में आग लगाई है। पीड़ित ने आगजनी के मामले में थाना पर तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में ले लिया है। वहीं थाना प्रभारी कुलवीर सिंह के मुताबिक तहरीर मिल गयी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed