फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निगम के कैमरे में कैद हुआ चोर, पकड़ा गया

निगम के कैमरे में कैद हुआ चोर, पकड़ा गया

Thu, 07 Feb 2019 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
निगम के कैमरे में कैद हुआ चोर, पकड़ा गया
निगम के कैमरों में कैद हुआ चोर दबोचा
विज्ञापन

फुटेज देखने के बाद भी पुलिस ने चोर को थाने से छोड़ा
मेरठ। नगर निगम परिसर से चोरी की घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगाए गए कैमरे में बुधवार को एक वाहन चोर कैद हो गया। चोर को रंगे हाथों साइकिल चुराते पकड़कर देहली गेट पुलिस को सौंप दिया गया। लेकिन पुलिस ने कैमरे की फुटेज देखने के बाद भी चोर को थाने से छोड़ दिया।

घटना बुधवार दोपहर की है। नगर निगम के सीनियर ऑडिटर कमल सिंह की साइकिल परिसर में खड़ी थी। एक युवक साइकिल का ताला तोड़कर उसे ले जाने लगा। चोरी की वारदात मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लगी स्क्रीन पर दिखाई दी। इस पर निगम कर्मचारियों ने चोर को रंगे हाथों दबोच लिया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम विजय तोमर बताया। बाद में उसके परिवार के लोग भी नगर निगम पहुंच गए। उन्होंने उसका सही नाम अलतमश बताया। अलतमश ने बताया कि वह नगर निगम के मुख्य गेट के बाहर कपड़े का कारोबार करता है। किसी के कहने पर उसने साइकिल चोरी की थी। मामले की सूचना थाना देहली गेट पुलिस को दी गयी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। उसके बाद पुलिस ने चोर को थाने से इसलिए छोड़ दिया क्योंकि चोर ने साइकिल वापस कर दी थी। बता दें कि नगर निगम में कैमरे लगने से पहले प्रत्येक माह 15-20 वाहन चोरी होते थे। वह अलग बात है कि पुलिस उनकी रिपोर्ट ही नहीं लिखती थी।
विज्ञापन

थानेदार का वर्जन आना बाकी है==============
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed