फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, हत्या की आशंका

Tue, 21 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, हत्या की आशंका
कंकरखेड़ा। भावनपुर के दतावली गांव निवासी पूजा पुत्री नाहर सिंह की चार वर्ष पूर्व कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दायमपुर गांव निवासी नीरज पुत्र गंगा सिंह के साथ शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। नाहर सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर पूजा के साथ मारपीट करते थे। सोमवार तड़के नीरज ने उन्हें फोन किया और कहा कि पूजा किसी को कोई जानकारी दिए बगैर कहीं चली गई। जब वह वहां पहुंचे तो बेटी के ससुराल वाले फरार मिले और घर पर दोनों बच्चे थे। इस पर उन्होंने सपा नेत्री नेहा गौड़ के साथ थाने पहुंचकर पति नीरज के खिलाफ तहरीर दी और बेटी की हत्या करने की आशंका जताई। उधर, एसएसआई महेश चंद ने बताया कि मामला दंपति के बीच मारपीट का है। तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी पति ने भी महिला के घर से कहीं बिना बताए चले जाने की तहरीर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed