{"_id":"5b6cb5354f1c1ba13e8b6024","slug":"41533850933-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा न लाने पर युवक को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुटखा न लाने पर युवक को पीटकर मार डाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपीनगर की चंद्रलोक कॉलोनी में बुधवार देर रात दुकान से गुटखा न लाने पर एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की पत्नी ने पड़ोसी युवक पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने देर रात हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
टप्पल स्यालपुर अलीगढ़ निवासी नरेंद्र कुमार (35) पुत्र मुकेश कुमार परिवार के साथ चंद्रलोक कॉलोनी में रहता था। इंस्पेक्टर टीपीनगर परशुराम त्रिपाठी के मुताबिक नरेंद्र और उसका पड़ोसी मोहित उपाध्याय बुधवार देर रात करीब एक बजे शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद मोहित ने नरेंद्र से परचून की दुकान से गुटखा लाकर देने को कहा। नरेंद्र ने मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने पर मोहित ने उसकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
लोगों ने परिवार को सूचना देकर घायल नरेंद्र को रात करीब 2:40 बजे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नरेंद्र की पत्नी का आरोप कि मोहित ने पहले शराब पिलायी और फिर पीट पीटकर नरेंद्र को मार डाला। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेंद्र के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
थाने में पीड़ित परिवार का हंगामा
हत्या का मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार को टीपी नगर थाने में हंगामा किया। आरोप था कि पुलिस आरोपी से साठगांठ कर हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं करना चाहती। करीब एक घंटा हंगामा होने के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। तब जाकर परिजन थाने से वापस गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। परिजनों ने गमगीन माहौल में नरेंद्र के शव का अंतिम संस्कार किया।