{"_id":"5b4a63ec4f1c1b37748b4bf7","slug":"41531601900-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी बोला, बेटे के हत्यारों का पता लगवा दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी बोला, बेटे के हत्यारों का पता लगवा दो
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दो साल के आभाष के हत्यारों का पुलिस पता नहीं लगा सकी। आभाष का पिता फौजी है। शनिवार को फौजी ने एसएसपी से मिलकर कहा कि बेटे की हत्या को नौ माह बीत गए हैं। पुलिस ने जांच करना बंद कर दिया है। जिन पर शक था, पुलिस ने उनका नार्को टेस्ट भी नहीं कराया।
सरधना थानाक्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी अंकित सोम सेना में जवान हैं। फौजी का दो साल का बेटा आभाष 23 नवंबर को लापता हुआ था। 30 नवंबर को गांव के तालाब में उसका शव मिला था। अंकित ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पूछताछ की थी। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तीनों लोगों का नार्को टेस्ट कराने की बात कही थी। अंकित ने एसएसपी से शिकायत की। आरोप लगाया कि पुलिस ने बेटे की हत्या में गहनता से जांच नहीं की। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि सोमवार को विवेचक को बुलाकर मामले को समझा जाएगा। दोबारा से इसकी जांच होगी।