फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिसाड़ीगेट के तांत्रिक ने की थी इंदौर में लाखों की ठगी, गिरफ्तार

लिसाड़ीगेट के तांत्रिक ने की थी इंदौर में लाखों की ठगी, गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट के तांत्रिक ने की थी इंदौर में लाखों की ठगी, गिरफ्तार
इंदौर में लाखों की ठगी में तांत्रिक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के एक तांत्रिक पर अपने साथियों के साथ मिलकर इंदौर में लाखों रुपये की ठगी और दुष्कर्म का आरोप लगा है। शनिवार को इंदौर पुलिस एक युवक को लेकर लिसाड़ीगेट पहुंची और आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में छह माह पहले तांत्रिक ने करीब 150 से 200 लोगों से 32 लाख रुपये की ठगी की थी। इसके अलावा तांत्रिक ने करीब 70 तोले सोने की ज्वैलरी भी ठग ली। आरोप है कि तांत्रिक ने एक महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म भी किया। तांत्रिक के खिलाफ इंदौर में ही ठगी और महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। वहां से फरार होने के कई माह बाद तांत्रिक ने एक सिम अपने मोबाइल में चलाया। जिसके आधार पर इंदौर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया। शनिवार को इंदौर पुलिस लिसाड़ीगेट पुलिस को लेकर जाकि र कॉलोनी में पहुंची और आरोपी तांत्रिक इलियास को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने अन्य लोगों की तलाश में भी दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed