{"_id":"5b01dae64f1c1b5c798b564a","slug":"41526848230-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन
मेरठ। टीपी नगर के मलियाना में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मलियाना, नई बस्ती, अंबेडकर बस्ती सहित पूरे टीपी नगर क्षेत्र में कई जगह शराब का अवैध धंधा चल रहा है। घरों में लोग शराब बेच रहे हैं। आए दिन शराब पीकर लोग लड़ाई करते रहते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, टीपी नगर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो दिन पूर्व क्षेत्र में दबिश देकर दो लोगों पर कार्रवाई की थी। कुछ व्यक्ति लोगों को गुमराह कर ये सब करा रहे हैं।