फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान से ट्रैक्टर लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार

किसान से ट्रैक्टर लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार

Thu, 05 Apr 2018 02:35 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
किसान से ट्रैक्टर लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार
मेरठ। परतापुर थानाक्षेत्र में 31 मार्च को किसान से हुई ट्रैक्टर लूट का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ट्रैक्टर को 15 हजार रुपये में कटवा दिया था। दो कबाड़ी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बुधवार तड़के परतापुर पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि खरखौदा मोड़ के पास कुछ लोग एक महेंद्रा पिकप में ट्रैक्टर के कटे हुए पार्ट्स लेकर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महेंद्रा पिकप से ट्रैक्टर के कटे हुए हिस्सों को बरामद कर लिया। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि बीती 31 मार्च को गेझा रोड पर पूठरी जानी निवासी दीपक से पांच बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया था। ये ट्रैक्टर दिनेश का था। पुलिस ने परतापुर थाने में केस दर्ज किया था। एसपी सिटी ने बताया कि ये लोग मुरादनगर के दो कबाड़ियों के यहां लूट के वाहन बेचते थे, जो उन्हें काटता था और बाद में उन्हें बेच दिया जाता था। ट्रैक्टर के हिस्सों को 15 हजार में बेच दिया गया था। उसे ही आरोपी देने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार
सतीश निवासी बिसोखर मोदीनगर, मनोज निवासी तलहटा भोजपुर गाजियाबाद, गजेंद्र उर्फ काला निवासी मलयानी जंहागीराबाद बुलंदशहर, मोनू निवासी विसोखर मोदीनगर, राकेश निवासी मुरादनगर गाजियाबाद और चांद उर्फ महताब निवासी सांदा निवाड़ी गाजियाबाद जबकि कबाड़ी रमजानी निवासी सरना मुरादनगर और राशिद फरार हैं।

झगड़े का ड्रामा और ट्रैक्टर लूटकर फुर्र
एसपी सिटी के अनुसार बदमाशों ने पहले ट्रैक्टर में साइड मारी और उससे झगड़े का नाटक किया ताकि यदि कोई रोड से गुजरे तो वे पकड़ में ना आएं और वो आपसी झगड़ा समझकर निकल जाएं। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर लूट लिया। कुछ साथी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए जबकि कुछ महेंद्रा पिकप में चले गए ।


मुरादनगर में है वाहनों का मिनी कमेला
एसपी सिटी के अनुसार ये लोग लूट के वाहनों को मुरादनगर में रमजानी नाम के कबाड़ी को बेचते हैं। ये कबाड़ी लूट और चोरी के वाहन खरीदकर उनके पार्ट्स अलग करके बेचता है। ये कबाड़ी इतना शातिर है कि कुछ ही देर में वाहन की बॉडी अलग कर देता है। पुलिस ने कबाड़ी को भी इस केस में आरोपी बनाया है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश भी दी गई। लेकिन वो फरार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed