फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ी पर हमला

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ी पर हमला

Fri, 09 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ी पर हमला
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बृहस्पतिवार को एक खिलाड़ी पर जानलेवा हमला हो गया। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं। फायरिंग होते ही स्टेडियम में अफरातफरी मच गई। सूचना देने के बावजूद भी सिविल लाइन पुलिस नहीं पहुंची। घायल खिलाड़ी को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरधना के गांव दबथुवा का निवासी विकास एथलीट है। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे विकास अभ्यास करने स्टेडियम आया था। इसी दौरान हथियारों से लैस पांच युवक वहां पर पहुंचे। आरोप है कि विकास पर आरोपियों ने पहले तमंचा ताना और फिर उसे लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। चीख पुकार सुनकर स्टेडियम में अन्य खिलाड़ी दौड़े तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के बाद विकास के परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। होश होने पर विकास ने बताया है कि दस दिन पहले एक खिलाड़ी गोगी पहलवान से उसकी मामूली कहासुनी हुई थी। उसी के चलते गोगी और उसके साथियों ने हमला बोला। आरोपियों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई हैं। विकास के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गोगी समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में दो दरोगा भिडे़
स्टेडियम में खिलाड़ी पर हमले की जानकारी पर एक दरोगा ने दूसरे दरोगा से कहा कि घटनास्थल पर चले जाओ। जिस पर दरोगा ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों दरोगा आपस में ही भिड़ गए। नतीजा यह हुआ कि कोई पुलिस वाला मौके पर नहीं पहुंचा। शाम को इसकी जानकारी इंस्पेक्टर नीरज मलिक को लगी तो उन्होंने दोनों दरोगाओं को फटकार लगाई।
खास बातें:
- कई राउंड फायरिंग, मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
- घायल खिलाड़ी जसवंत राय हॉस्पिटल मेें भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed