{"_id":"5a9c558f4f1c1bf07b8ba76e","slug":"41520194959-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने गया नवीं का छात्र गायब, अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़ने गया नवीं का छात्र गायब, अपहरण का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने गए छात्र का अपहरण
मेरठ। लक्ष्मणपुरी निवासी कृष्णा पुत्र राजकुमार कक्षा नौ में पढ़ता है। शनिवार सुबह 8:35 बजे वह बिशन चौक के पास ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन उसके बाद वह लौटा नहीं। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो फोन बंद मिला। रविवार सुबह परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। एसओ ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार बच्चा नाबालिग है, इसलिए परिजनों की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्चे की तलाश की जा रही है। छात्र के पिता ने बताया कि उन्होंने ट्यूशन सेंटर जाकर पता किया तो टीचर ने बताया कि कृष्णा ट्यूशन नहीं आया था। परिजनों का कहना है कि कृष्णा पढ़ने में काफी होशियार है।