{"_id":"5a6f892a4f1c1b7d268b736a","slug":"41517259050-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएचटीयू ने अपहृत किशोरी को किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएचटीयू ने अपहृत किशोरी को किया बरामद
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएचटीयू ने अपहृत किशोरी को किया बरामद
मेरठ।
एएचटीयू की टीम ने अपहृत किशोरी को बरामद किया है। किशोरी जानी थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी में डॉक्टर के यहां रहती थी। किशोरी के घर से चले जाने के बाद डॉक्टर की पत्नी ने थाने में कीमती सामान ले जाने और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में किशोरी ने पिलखुआ निवासी युवक से मंदिर में शादी कर ली। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं।
जालंधर के सदर थाना क्षेत्र के कंगनीवाल गांव निवासी किशोरी ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता एक गुरुदारे में पगड़ी बांधने का काम करते हैं। दस साल पहले उसकी मौसी पढ़ाने की बात कहकर जालंधर में एक डॉक्टर के यहां ले गई। आरोप है कि कुछ समय तो उसे डॉक्टर के मकान में ही कैद रखा। डॉक्टर का परिवार एनएच-58 स्थित एक कॉलोनी में रहता है, जहां उनका बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उसके बाद किशोरी को मेरठ में डॉक्टर के दूसरे मकान में लाया गया। किशोरी का आरोप है कि उसे घर में जबरन बंधक बनाकर रखा गया था, जहां उससे घर का काम कराया जाता था।
डेढ़ साल पहले किशोरी ने रात में मेन गेट का ताला बंद किया तो चाबी उसने अपने पास रख ली। इसके बाद किशोरी रात में डॉक्टर से घर से निकलकर आटो में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। रातभर किशोरी स्टेशन पर भटकती रही। इस दौरान किशोरी को हापुड़ के पिलखुवा निवासी शिवा मिला। इसके बाद किशोरी युवक के घर पर रहने लगी। पड़ोस के लोग इस पर एतराज करने लगे। परिजनों की सहमति होने के बाद किशोरी ने युवक से मंदिर में शादी कर ली। वहीं डॉक्टर की पत्नी ने जानी थाने में ज्वैलरी ले जाने और अज्ञात में किशोरी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। केस की विवेचना एएचटीयू थाने में चल रही है। किशोरी को बरामद कर 161 के बयान दर्ज किए गए हैं। कोर्ट में भी किशोरी के बयान पुलिस कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन
मैं पति के साथ रहना चाहती हूं
किशोरी ने पुलिस अफसरों के सामने कहा कि उसने मंदिर में युवक से शादी की है। पुलिस ने उसके पति को जेल भेज दिया। वह अपने पति के साथ ही जाना चाहती है। किशोरी ने बताया कि रविवार को वह कचहरी में शादी रजिस्टर्ड कराने के बाद अपने पति के साथ जा रही थी। जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
डॉक्टर पर भी होगी कार्रवाई
एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि किशोरी नाबालिग है। डॉक्टरी कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। यदि बयान में डॉक्टर पर बंधक बनाने की बात कही गई तो पुलिस डॉक्टर पर भी कार्रवाई करेगी। अभी तक पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिवा को जेल भेजा है।