{"_id":"5a2460544f1c1b78548c1013","slug":"41512333396-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायिक
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
न्यायिक अधिकारी की कार चोरी करने वाले दबोचे
मेरठ। न्यायिक अधिकारी की ऑल्टो कार वाहन चोरों ने चोरी के बाद कटवा दी। इसका खुलासा खुद आरोपियों ने किया। पुलिस का दावा है कि कार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। लेकिन कार बरामद नहीं हो पाई है।
कैंट स्थित सेंट मैरी स्कूल के सामने से 29 अक्तूबर को एक न्यायिक अधिकारी की ऑल्टो कार चोरी कर ली गई थी। जिसका मुकदमा सदर बाजार थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने सोतीगंज के कबाड़ियों को खंगाला। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दो दिन पहले मुखबिर की सूचना पर सदर बाजार इंस्पेक्टर टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे। जहां से शनिवार देर रात दो वाहन चोर गिरफ्तार किए।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने न्यायिक अधिकारी की कार चोरी करना कबूल कर लिया है। लेकिन आरोपी कार को बरामद नहीं करा रहे। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने कार को कटवा दिया। बड़ा सवाल उठता है कि आरोपी सही बोल रहे या गलत, इसका कैसे यकीन किया जा सकता है। रविवार दिन भर पुलिस कार बरामद करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
सोतीगंज के कबाड़ी ने कटवाई कार
न्यायिक अधिकारी की कार चोरी के मामले में मेेरठ पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। आरोपियों की मानें तो उन्होंने सोतीगंज के कबाड़ियों से साठगांठ की थी। सोतीगंज के कबाड़ी ने ही अधिकारी की कार को दूसरे जिले में भिजवाया और वहां पर कटवा दी। जबकि पुलिस दावा करती रही कि सोतीगंज के कबाड़ियों को इस कार की कोई जानकारी नहीं है।
खास बात
- आरोपी बोले, चोरी की ऑल्टो कार उन्होंने कटवा दी
- 29 अक्तूबर को सेंट मैरी स्कूल से चोरी हुई थी कार