{"_id":"59b998074f1c1b25688b4682","slug":"41505335303-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 के इंस्पेक्टर की कार में छलके जाम, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 के इंस्पेक्टर की कार में छलके जाम, हंगामा
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार देर रात एक इंस्पेक्टर की कार में जाम छलकने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी कि कार में एक इंस्पेक्टर युवक और युवती के साथ सार्वजनिक रूप से शराब पी रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस के पहुंचने पर इंस्पेक्टर मौके से भाग निकला। पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के मुताबिक यूपी-100 में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार का मसीहनगर में गेट लगाने को लेकर मोहल्ले के लोगों से विवाद चल रहा है। इंस्पेक्टर आधी रात को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से अपने घर पहुंचे थे। तभी स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के गेट पर इंस्पेक्टर और उनके साथ में एक युवक और एक युवती कार में बैठकर शराब पी रहे थे।
स्थानीय लोगोें ने इसका विरोध किया तो इंस्पेक्टर ने गाली गलौज कर दी। जिस पर लोगों ने हंगामा करते हुए यूपी 100 को सूचना दे दी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक और युवती को हिरासत में लेकर थाने ले आई। देर रात तक पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी। इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला का कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने थाने में इंस्पेक्टर और युवक व युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।