{"_id":"59b849514f1c1be97f8b6717","slug":"41505249617-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधवपुरम में पकड़ा गया सेक्स रैकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माधवपुरम में पकड़ा गया सेक्स रैकेट
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मंगलवार शाम माधवपुरम सेक्टर-3 स्थित एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। मौके से दो महिलाएं और तीन युवक गिरफ्तार किए गए। एक महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार माधवपुरम सेक्टर-तीन से किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि एक मकान में कुछ महिलाएं गलत काम करती हैं। युवकों का भी वहां आना-जाना लगा रहता है। जिससे आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ता है। बहू-बेटियाें का गली में जाना मुश्किल हो रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए मकान पर पुलिस ने दबिश दी। इंस्पेक्टर के अनुसार मकान से दो महिलाएं और तीन युवकों को अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा गया। इनमें एक महिला पश्चिम बंगाल निवासी है, जो साथी महिला के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पकडे़ गए तीनों युवक लिसाड़ी गेट के हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।