{"_id":"59b847734f1c1be97f8b6711","slug":"41505249139-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावनपुर से कक्षा नौ का छात्र लापता, अपहरण का अंदेशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भावनपुर से कक्षा नौ का छात्र लापता, अपहरण का अंदेशा
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गेसूपुर से मंगलवार को 15 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी छात्र का सुराग नहीं लगा तो रात को परिजनों ने थाना भावनपुर पर अपहरण का अंदेशा जताकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गेसूपुर निवासी अंकुर (15) पुत्र राजू गढ़ रोड स्थित राम सहाय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा है। जो परिवार में इकलौता बेटा है। उसके पिता एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। परिजनों के अनुसार अंकुर मंगलवार को परीक्षा देकर घर पहुंचा था। दोपहर करीब दो बजे साइकिल लेकर निकला और उसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनोें ने गांव के अलावा रिश्तेदारी में भी उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात में परिजनों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी पहुंचकी जानकारी की। परिजनों ने बताया कि अंकुर पहले कभी घर से इस तरह नहीं गया था। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।