{"_id":"59b457b04f1c1bf17f8b574f","slug":"41504991152-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में ट्रांसपोर्टर को गोली मारी, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिसाड़ीगेट में ट्रांसपोर्टर को गोली मारी, हंगामा
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग कर दी। ट्रांसपोर्टर के हाथ में गोली लगी। पुलिस ने घायल निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घायल के पास एक सिपाही की बाइक मिली और घटना के तुरंत बाद सिपाही का पहुंचना संदेह के घेरे में हैं। जिस पर सीओ कोतवाली ने जांच बैठा दी है।
समर गार्डन, साठ फुटा रोड निवासी गुलफाम पुत्र मोहम्मद इंतजार ट्रांसपोर्टर के साथ प्रॉपर्टी का काम करता है। ट्रांसपोर्टर की साली की बेटी साजिया की शादी तीन साल पहले फतेहउल्लापुर निवासी आरिफ के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग साजिया को परेशान करते हैं। शनिवार दोपहर ट्रांसपोर्टर साजिया के साथ बाइक से फ तेहउल्लापुर चौकी पर पहुंचा। जहां विवाहिता ने अपने जेठ, जिठानी, सास और देवर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस विवाहिता के देवर आफताब को उठाकर चौकी पर ले गई। वहां आरोपी के परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने सभी को लिसाड़ीगेट थाने भेज दिया। बाद में थाने पर भी उन्होंने हंगामा किया।
इस बीच ट्रांसपोर्टर भी अपने साथ साजिया को बाइक पर लेकर थाने जाने लगा। रास्ते में न्यू इस्लामनगर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली ट्रांसपोर्टर के हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली बाइक के इंजन में जा धंसी। घायल ने साजिया के जेठ आस मोहम्मद व दो अन्य बाबर और साजिद के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाकर तहरीर दी है। वहीं आसमोहम्मद पक्ष के लोग खुद को निर्दोष बता रहे हैं।
विज्ञापन
थाने ले जाकर की सिपाही से पूछताछ
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली ने गोली मारने की घटना को संदिग्ध बताकर एसपी सिटी को मामला बताया है। पुलिस ने बताया कि गुलफाम से जो अपाचे बाइक मौके से मिली उसे पहले सिपाही राजकुमार चलाता था। राजकुमार का बागपत स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन वह अभी रिलीव नहीं हुए। घटना के पांच मिनट बाद सिपाही मौके पर पहुंचे थे। पुलिस शक के आधार पर सिपाही को थाने लाई और पूछताछ की।
खास बात
बाइक सवार तीन युवकों ने किया जानलेवा हमला, हाथ में लगी गोली