फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कॉलेज में तमंचा लहराने वाले को पुलिस ने छोड़ा

कॉलेज में तमंचा लहराने वाले को पुलिस ने छोड़ा

Thu, 31 Aug 2017 09:23 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में तमंचा लहराने वाले को पुलिस ने छोड़ा
मेरठ। एनएएस कॉलेज में सरेआम तमंचा लहराकर दहशत फैलाने के एक आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने थाने लाकर छोड़ दिया। जबकि आरोपी का सरेआम तमंचा लहराने की वीडियो वायरल हो चुका है। बृहस्पतिवार को छात्रों ने थाने में हंगामा कर पुलिस पर साठगांठ कर आरोपी को छोड़ने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

एनएएस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण मलिक अपने साथी छात्रों को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। छात्रों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाकर दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। छात्रों ने एक वीडियो भी एसआई श्रीपाल को दिखाई। जिसमें दो युवक सागर विकल और विनीत मोतला सरेआम तमंचा लेकर कॉलेज में बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र नेता तरुण मलिक ने आरोप लगाते हुए बताया कि एनएएस कॉलेज में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में मंगलवार सुबह विवाद हुआ था। आरोपी सागर विकल व विनीत मोतला ने बीए के छात्र नीतिश भारद्वाज को पहले पीटा और फिर गोली मारने के लिए उसके पीछे दौड़े थे। छात्रों ने सागर विकल को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उसके बाद भी पुलिस ने उसको बगैर कोई कार्रवाई के थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में गुंडागर्दी का माहौल
छात्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह से दोनों आरोपी युवकों के साथी कॉलेज के गेट पर बैठे हैं। कॉलेज में गुंडागर्दी का माहौल हैं। जो प्रथम ईयर का छात्र कॉलेज में जाता है, उसी का नाम पता पूछकर परेशान किया जा रहा हैं। जिसको लेकर छात्रों में आक्रोश हैं। पुलिस ने आरोपी को छोड़कर बहुत गलत किया हैं। पुलिस मामले में लीपापोती करेगी तो माहौल कैसे ठीक होगा।
आज करेंगे एसएसपी से शिकायत
एनएएस कॉलेज के छात्र शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे। छात्रों का कहना है कि आरोपियों की वीडियो वायरल हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी पुलिस ने उनको थाने से छोड़ दिया। एसएसपी को भी वीडियो सौंपकर जांच की मांग करेंगे।

जल्द करेंगे गिरफ्तार
इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला का कहना है कि छात्र संघ अध्यक्ष की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक युवक को पकड़ा था, लेकिन तहरीर न होने की वजह से उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया था। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।
खास बात
- छात्रों ने सिविल लाइन घेरा, पुलिस पर लगाए साठगांठ के आरोप
- मंगलवार को एनएएस कॉलेज में सरेआम लहराया था तमंचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed