फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंपस में फायरिंग की घटना में अतुल प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट

कैंपस में फायरिंग की घटना में अतुल प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 16 Jul 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कैंपस में फायरिंग की घटना में अतुल प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में शनिवार को हुई फायरिंग की घटना में समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सरधना विधानसभा से चुनाव लड़ चुके अतुल प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवि की अनुशासन समिति ने रविवार को बैठक कर चार आरोपियों के कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

शनिवार को एमए राजनीति विज्ञान के फर्स्ट ईयर के छात्र अरुण खटाना ने विजय धामा पर फायरिंग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मेडिकल थाने में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। अरुण पर जानलेवा हमले के मामले में विजय धामा पर पहले भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवि ने विजय को निष्कासित कर दिया था। वह शीड साइंस विभाग से पीएचडी कर रहा था। वहीं, इस मामले में विजय धामा ने अरुण खटाना, सपा नेता अतुल प्रधान, विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजदीप विकल और छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष आदेश प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बारे में विवि की अनुशासन समिति ने विजय धामा, अरुण खटाना, राजदीप विकल और आदेश प्रधान के कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

खास बात
- छात्रों के दो गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई
- सीसीएसयू अनुशासन समिति ने चार आरोपियों के कैंपस में प्रवेश पर लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed