फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12वीं की नाबालिग छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान

12वीं की नाबालिग छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
12वीं की नाबालिग छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान
बारहवीं की छात्रा थी, स्कूल जाने की बात कहकर ट्रैक पर पहुंची
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर के अनुसार आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। कैंट स्टेशन के सामने कक्षा बारहवीं की छात्रा ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं किया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सूचना मिली कि कैंट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक छात्रा का क्षतविक्षत शव पड़ा है। जिस पर कंकरखेड़ा पुलिस के अलावा जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी के इंस्पेक्टर किरण सिंह के अनुसार शव की शनाख्त आरजू (15) पुत्री धर्मेंद्र कुमार निवासी गांव दांतल-जिटौली के रूप में हुई। मौके पर ही एक आईकार्ड मिला, जिस पर छात्रा का नाम और पता दर्ज था। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि आरजू गुरुनानक बाजार स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ती थी। वह शनिवार सुबह स्कूल ड्रेस में स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन स्कूल नहीं पहुुंची थी।
विज्ञापन

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्रा ने दोपहर करीब एक बजे एक पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। लोगों ने छात्रा का क्षत विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है, इस बारे में जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
छात्रा के आत्महत्या करने का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता धर्मेंद्र का कहना है कि वह मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे व दो बेटियां थीं। बेटियों में आरजू बड़ी थी। बेटी ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में कुछ पता नहीं है। बेटी की मौत के बाद मां कामेश व परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed