फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर्ष फायरिंग का एक और वीडियो वायरल

हर्ष फायरिंग का एक और वीडियो वायरल

Fri, 15 Feb 2019 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग का एक और वीडियो वायरल
- कानून का मखौल उड़ाते युवक ने दुनाली बंदूक से किए चार फायर
विज्ञापन

- सदर क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कानून का मखौल उड़ाता हर्ष फायरिंग का एक और वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक शख्स अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक से खुलेआम हवाई फायरिंग कर रहा है। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी सिटी ने जांच बैठा दी है।

भावनपुर थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई को लगी गोली का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि दो और वीडियो वायरल हो गईं। इसमें एक वीडियो में पूर्व सांसद के भतीजे को एक के बाद एक चार गोलियां चलाते देखा गया तो दूसरी वीडियो में छत पर खुलेआम फायरिंग करते सामने आयी हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा दुनाली बंदूक से खुलेआम फायरिंग का यह वीडियो बसंत पंचमी का बताया जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो सदर बाजार क्षेत्र का है। वीडियो में एक शख्स अपनी दुनाली बंदूक से पहले दो फायर करता है। इसके बाद वह दोबारा बंदूक लोड करता है और फायर कर देता है। वहीं, पास में कुछ युवतियां हंसी-मजाक करती दिखाई दे रही हैं। यह युवतियां भी हर्ष फायरिंग की वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रही हैं। इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री ने बताया कि फेसबुक पर जिस शख्स द्वारा यह वीडियो अपलोड किया गया है, उसकी तलाश की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने पर कार्रवाई
इस तरह कानून का मखौल उड़ाने की इजाजत किसी को नहीं है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। - रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed