{"_id":"5c365b53bdec2256986d3182","slug":"31547066195-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार किसान से नगदी व बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार किसान से नगदी व बाइक लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा। हथियारबंद बाइक सवार तीन बदमाशों ने भोला-सतवाई मार्ग पर बुधवार को एक किसान से दिनदहाडे़ बाइक लूट ली और धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित से इसकी जानकारी पाकर भोला पुलिस मौके पर पहुंची और थाना क्षेत्र रोहटा का बताकर लौट आई। हालांकि बाद में सूचना पाकर रोहटा एवं जानी पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में उलझी रही। भोला चौकी पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे टरका दिया।
गांव सतवाई निवासी किसान संजय पुत्र भूल्लर बुधवार को अपनी बाइक पर सवार होकर भोला जा रहा था। वह इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आए और हथियारों के बल पर बाइक रुकवा ली। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने हथियार तानकर उसकी जेब में रखी नगदी एवं मोबाइल आदि लूट लिये। इसका संजय ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और बाइक छीनकर हथियार लहराते हुए वापस फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित किसी तरह से भोला पुलिस चौकी पर पहुंचा और पुलिस को लूट की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने जांच के उपरांत पीड़ित को घटनास्थल रोहटा थाना क्षेत्र का बताकर वहां भेज दिया। इस पर रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करके बताया कि घटनास्थल भोला अंतर्गत है। आरोप है कि भोला पुलिस ने इसे मानने से इनकार कर दिया और दरोगा मौके से चले गए। इसके बाद रोहटा पुलिस भी मौके से वापस आ गई। हालांकि इसके बाद रोहटा पुलिस के बताए अनुसार पीड़ित फिर से भोला चौकी पर पहुंचा। उसने भोला पुलिस की शिकायत अफसरों से करने की चेतावनी दी है। वहीं, इस बारे में एसओ रोहटा उपेंद्र मलिक ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जानी थाना क्षेत्र का है।
मुख्य बातें
भोला चौकी पुलिस और रोहटा पुलिस वारदात एक-दूसरे के क्षेत्र की बता रही हैं
पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा, उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी