{"_id":"5b885e2a42c79206ed67e044","slug":"31535663658-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने दौड़ाई गाड़ी, आठ लोगों को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने दौड़ाई गाड़ी, आठ लोगों को मारी टक्कर
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली रोड पर बुधवार रात के खूनी कंटेनर का कहर लोगों के जेहन से उतरा नहीं कि बृहस्पतिवार को एक दरोगा ने अमेज गाड़ी अंधाधुंध दौड़ा दी। दरोगा ने आठ लोगों को टक्कर मार दी। तीन कारों के बाद कंकरखेड़ा थाने की जीप भी ठोक दी। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी दरोगा को पकड़ लिया।
यह मामला एसएसपी ऑफिस के सामने का है जहां दरोगा ने होंडा अमेज गाड़ी दौड़ाई। एसएसपी ऑफिस के सामने खड़ी कंकरखेड़ा थाने की जीप में पीछे से टक्कर मार दी। जीप में बैठे इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा और उनके साथ पुलिसकर्मियों ने दरोगा को पकड़ लिया। तीन गाड़ियों और आठ लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने इंस्पेक्टर से बताया कि यह दरोगा उनको टक्कर मारकर भागा है। जिसमें एक बच्ची सहित तीन लोगों को चोट लगी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक दरोगा ने खुद का नाम राहुल कुमार बताया। जिसकी पोस्टिंग सहारनपुर पुलिस लाइन में होना बताया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने सिविल लाइन इंस्पेक्टर को फोन किया। जिस पर सिविल लाइन थाने की पुलिस दरोगा को पकड़कर ले गई। दरोगा के नशे में होने की चर्चा के चलते दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। लेकिन शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई।
नशा में नहीं था तो क्यों हुआ ऐसा
इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में दरोगा के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। सवाल उठता है कि दरोगा नशे में नहीं थे तो उसने ऐसा क्यों किया। तीन गाड़ियों में टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया है। आठ लोगों को टक्कर दे मारी। दरोगा की शिकायत पीड़ित लोगों ने इंस्पेक्टर से की। तब जाकर इंस्पेक्टर ने उसको पकड़ा।
विज्ञापन
क्या पुलिस भी ऐसा करेंगी
घायल लोगों को पता चला कि होंडा अमेज चलाने वाला यूपी पुलिस का दरोगा है। जिससे सुनकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने कहा कि पुलिस भी ऐसा करेगी तो कौन सुरक्षित रहेगा। इस मामले की गंभीरता से जांच भी हो। ताकि फिर से कोई पुलिसकर्मी ऐसी घटना न करे। हालांकि इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने दावा किया है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल दरोगा थाने में ही है।