फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले शव लेकर गायब

विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले शव लेकर गायब

Thu, 14 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या, ससुराल वाले शव लेकर गायब
मेरठ। टीपी नगर में एक विवाहिता की हत्या के बाद ससुराल वाले उसका शव लेकर गायब हो गए। विवाहिता के पिता ने अपने दामाद सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और शव गायब कर सुबूत नष्ट करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव खिंदौड़ा बागपत निवासी रामनिवास ने बताया कि उसने साल 2014 में अपनी बेटी अन्नू की शादी गांव खेड़ा रार्धना सरधना निवासी विकास उर्फ विक्की से की थी। विकास का परिवार इन दिनों टीपी नगर में रहता है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज उत्पीड़न करते थे। बुधवार सुबह करीब साढे़ छह बजे दामाद ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। वे लोग मेरठ के लिए चलने लगे, तभी विकास ने फोन पर बताया कि अन्नू की मौत हो गई है। रामनिवास के अनुसार वे लोग टीपी नगर स्थित बेटी की ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लगा था।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने बताया कि ससुराल वाले अन्नू के शव को कहीं ले गए हैं। पिता का आरोप है कि सब जगह तलाशने के बाद भी बेटी का शव और ससुराल वालों का पता नहीं चला। जिसके बाद टीपी नगर पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार पिता रामनिवास ने अन्नू के पति विकास, सास विमलेश, ससुर मामचंद, ननद पूनम ,गुड्डन और दो अन्य के खिलाफ अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या करने और शव गायब कर सुबूत नष्ट करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटकते रहे परिजन
परिजनों ने बताया कि वे अपनी बेटी के शव के लिए पहले सरधना पहुंचे। वहां पर ससुराल वाले नहीं मिले। कई अस्पतालों में तलाश किया। सूरजकुुंड शमशान घाट भी गए। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। ससुराल वालों ने भी अपने फोन बंद कर दिए थे।
कोई मेरी बहन की शक्ल तो दिखा दो
अन्नू के भाई विपिन का बुरा हाल था। उसने रोते हुए कहा कि कोई हमारी बहन की शक्ल तो दिखा दे। आरोप है कि कि पुलिस ने भी इसमें गंभीरता नहीं दिखाई। वे खुद शव तलाशते भटकते रहे। एक सिपाही तक साथ नहीं रहा। वहीं, अन्नू का तीन साल का बेटा दिव्यांश और डेढ़ साल की बेटी माही है। ससुराल वाले दोनों बच्चों को भी ले गए। बच्चों की सलामती को लेकर भी परिवार चिंतित था।

तीन माह पूर्व घर से निकाला था
आरोप है कि तीन माह पूर्व भी ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एक महीने वो मायके में रही। बाद में विकास के ही रिश्तेदार भविष्य में ऐसा न होेने का वादा कर अन्नू को ससुराल ले गए।

खास बातें:
टीपी नगर का मामला, पिता ने दामाद सहित सात लोगों को कराया दहेज हत्या में नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed