फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पेट्रोल पंप पर गुंडई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर गुंडई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर गुंडई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। गढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार शाम कार सवार परिवार के साथ गुंडई करने वाले मुख्य आरोपी को मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों के घर दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। एसएसपी ने एसओ मेडिकल को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक शास्त्रीनगर में क्लर्क है। रविवार शाम कार से एक कार्यक्रम से लौट रहा था। कार में परिवार की दो महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। मेडिकल कॉलेज के सामने एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद दूसरी कार में साइड लगने पर उसका जागृति विहार सेक्टर-8 निवासी अमित से विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी अमित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की। बचाव में आईं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई कर दी गई थी। आरोपी अमित ने अपने साथियों के साथ सरेआम अराजकता करते हुए कार के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अमित और आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मारपीट, बलवा, तोड़फोड़, गालीगलौज और छेड़छाड़ में मुकदमा हुआ था। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि आरोपी अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने देखी 30 सेकेंड की वीडियो
मेडिकल थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। फुटेज में दिख रहा कि पहले दोनों युवकों की कार टकराई। जिसके बाद कार से दोनों नीचे उतरे और कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। कार सवार एक महिला ने बचाने की कोशिश की तो महिला के साथ भी अभद्रता की। फुटेज में महिला भी मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसमें दोनों पक्षों पर ही डंडे थे। करीब 30 सेकेंड तक दोनों पक्षों में मारपीट हुई। वहां पेट्रोल पंप के चार कर्मचारी भी मौजूद थे। राहगीर भी झगड़ा होता देख वहां रुक गए। बाद में हमलावर मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली देने पर हुआ विवाद
थाने में आरोपी अमित ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जहां कार की साइड लगी तो वह नीचे उतर गया। जिसमें कार सवार लोगों ने उसके साथ गालीगलौज कर दी थी। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। यहां तक कि महिलाओं ने भी उसके साथ हाथापाई की। छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने के आरोप गलत हैं।
खास बातें:
मेडिकल कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप पर कार टकराने पर हुआ था विवाद
कार सवार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के बाद की थी तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed