{"_id":"5a8dd8f24f1c1ba3268bb881","slug":"31519245554-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट चली जाती है जान, आप कब सुधरेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट चली जाती है जान, आप कब सुधरेंगे
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के लोगों की जान चली जाती है। सिर में चोट लगने से मौत की खबर रोजाना सुनने को मिलती है। इसके बावजूद कोई सुधरने को तैयार नहीं। पुलिस वाले भी नहीं मानते। सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाते आप देखते ही होंगे।
हत्याओं से ज्यादा हादसों में लोगों की जान जा रही है। हेलमेट होता, तो शायद जान बच जाती, ऐसी बात रोज आपके कानों तक पहुंचती होंगी। लेकिन उसके बावजूद पुलिस आफिस, थाने हो या फिर सड़क, हर जगह बिना हेलमेट के जाते लोग आपको दिखते हैं। आखिर कब लोग सुरक्षा के प्रति गंभीर होंगे। बाइक फिसलने पर या फिर मामूली टक्कर में लोगों की सिर में चोट लगने पर मौत तक हो जाती है।
दिखावे के नियम
पुलिस वाले रोजाना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। इक्का दुक्का पुलिस वालों को छोड़कर कोई भी हेलमेट लगाने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि पुलिस भी बिना हेलमेट वालों को नहीं रोकती। चौराहों पर चेकिंग करने वाली पुलिस भी खानापूर्ति करती है।
विज्ञापन
एसएसपी ने जताई नाराजगी
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि हेलमेट और ट्रिपलिंग करने वाले के खिलाफ एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस वाले हेलमेट न लगाएं तो उनके खिलाफ चालान के साथ बड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। सुधार के लिए पहले पुलिस को ही सुधरना होगा। 25 फरवरी के बाद से पूरे शहर में अभियान चलेगा।