फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी

मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी

Mon, 19 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी
मेरठ। लिसाड़ी गेट के नूरनगर से दस दिन पहले अपहृत युवती को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया। थाने में युवती ने बखेड़ा कर दिया। दावा किया कि मैंने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है। अब धर्मपरिवर्तन कर प्रेमी के साथ रहूंगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से बागपत निवासी एक परिवार नूरनगर में रहता है। एक परिवार की युवती आठ फरवरी को घर से चली गई थी। युवती के परिजनों ने थाना लिसाड़ी गेट पर बागपत के खेकड़ा निवासी राकेश के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को युवती को लिसाड़ी रोड से बरामद कर लिया गया। सूचना पर युवती के परिजन थाने पहुंचे। लेकिन युवती ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कोर्ट में भी यही दूंगी बयान
पुलिस के अनुसार युवती ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मेरा अपहरण नहीं हुआ था। मैं अपनी मर्जी से गई थी। मैंने कोर्ट में शादी कर ली है और धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ ही रहूंगी। मुझे अपने परिजनों से जान का खतरा है। यदि घर गई तो परिजन उसकी हत्या कर देंगे। आरोप लगाया कि उसके परिजनों ने बीस दिन पहले भी उसे जान से मारने की कोशिश की थी। यदि वह घर से नहीं जाती तो उसकी हत्या कर दी जाती। कोर्ट में भी वह यही बयान देगी। एसओ लिसाड़ी गेट मो. असलम का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की जुटी भीड़
युवती की बरामदगी के बाद दूसरे समुदाय के लोगों की थाने में भीड़ लग गई। हंगामा होने पर पुलिस ने सख्ती करते हुए लोगों को थाने से खदेड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवती से मिलने नहीं दिया।
- नूरनगर से दस दिन पहले अपहृत युवती को लिसाड़ी गेट पुलिस ने किया बरामद
- थाने में बोली कि नहीं हुआ था अपहरण, घर से नहीं जाती तो मार डालते परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed