फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रनेता विजय धामा जेल गया

छात्रनेता विजय धामा जेल गया

Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
छात्रनेता विजय धामा जेल गया
विवि में फायरिंग करने का आरोपी विजय जेल गया
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी में छात्रों पर गोलियां चलाने के आरोपी विजय धामा ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसओ मेडिकल बृजेश कुमार के मुताबिक, विवि कैंपस में गौरव राणा और गौरव बालियान पर नौ अक्तूबर को जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें समाजवादी छात्रसभा से जुड़े विजय धामा, अनिल खारी पर केस दर्ज हुआ था। अनिल खारी को पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि विजय धामा फरार चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी विजय ने कैंपस में आकर दोबारा से फायरिंग कर दी थी। आरोपी की पैरवी में भाजपा के एक विधायक भी लगे थे। 11 नवंबर को एसओ मेडिकल बृजेश कुमार, इंस्पेक्टर नौचंदी मनोज मिश्रा आरोपी विजय धामा के गांव रामनगर, परीक्षितगढ़ में पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पर लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोलकर विजय को छुड़ा लिया।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल का कहना है कि आरोपी विजय कई बार फायरिंग कर चुका है। उसके खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। विवि में एक मामले में कोर्ट से वह स्टे ले आया था। कचहरी में पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी भी की थी, लेकिन उसने पहले विजय ने सरेंडर कर दिया। एसओ ने बताया कि 2014 के एक मामले में विजय धामा ने एसीजेएम-8 की कोर्ट में सरेंडर किया है। अन्य मामलों में पुलिस वारंट बनवाकर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
आरोपी विजय धाना ने मंगलवार को कर दिया कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed