फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दूसरे समुदाय के युवक से शादी करके थाने पहुंची युवती

दूसरे समुदाय के युवक से शादी करके थाने पहुंची युवती

Sun, 20 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के युवक से शादी करके थाने पहुंची युवती
युवक ने धर्मपरिवर्तन कर की लव मैरिज, तनाव
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गंाव में मुस्लिम युवक ने धर्मपरिवर्तन कर युवती से कोर्ट मैरिज की और दोनों कागजात लेकर थाने पहुंच गए। थाने पहुंचे युवती के परिजनों ने पुलिस से उन्हें सौंपने को कहा, लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया। वहीं, दो समुदायों का मामला होने से गांव में तनाव का माहौल है।

कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी युवती प्रेमी साजिद पुत्र इलियास के साथ गायब हो गई थी। युवती के परिजनों ने शनिवार सुबह थाने पहुंचकर हंगामा किया और साजिद के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो समुदायों के बीच का मामला होने से गांव में तनाव है। पुलिस साजिद की तलाश में उसके घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला।
विज्ञापन


इस बीच युवती दोपहर दो बजे साजिद के साथ कोर्ट मैरिज करके थाने पहुंची और शादी के कागजात पेश किए। उसने साजिद और उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। वहीं लड़की परिजनों ने पुलिस से उसे सौंपे जाने को कहा। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद अब युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने प्यार को हासिल करने के लिए गढ़ी निवासी साजिद धर्म परिवर्तन करके ‘राज’ बन गया है। पुलिस के अनुसार युवती ने उन्हें बताया कि साजिद ने कोर्ट मैरिज करने के अलावा उससे हिंदू रीति से भी शादी की है। इसके लिए उसने अपना धर्म परिवर्तन करवा के अपना नाम साजिद से राज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed