फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डोंट एडवाइज मी एंड गिव मी प्रोटेक्शन

डोंट एडवाइज मी एंड गिव मी प्रोटेक्शन

Thu, 02 May 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
डोंट एडवाइज मी एंड गिव मी प्रोटेक्शन
कहा प्रेम विवाह करना चाहती हूं, परिजनों से है जान का खतरा
विज्ञापन

काफी समझाने के बाद परिजनों के साथ ही घर लौटी
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार दोपहर थाने पहुंची। बोली कि वह एक युवक से प्रेम करती है। उसी से शादी करना चाहती है। लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं है। युवती ने ऑनर किलिंग का अंदेशा जताकर सुरक्षा मांगी। युवती को एसएसआई ने समझाने का प्रयास किया तो युवती बोली ‘डोंट एडवाइज मी एंड गिव मी प्रोटेक्शन’ (मुझे सलाह न दें और मुझे सुरक्षा दें)। यह सुनकर एसएसआई दंग रह गए।
युवती बात सुनने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को भी थाने बुला लिया। परिजनों ने बताया कि जिस लड़के से यह शादी करना चाहती है वह दोहरे हत्याकांड में जेल जा चुका है। फिलहाल जमानत पर है, जो अपराधी किस्म का युवक है। परिजन बोले कि हम तो इसकी भलाई के लिए ही शादी करने से रोक रहे हैं। परिजनों की बात सुनने के बाद एसएसआई दिग्विजय सिंह ने युवती को समझाकर अपने परिजनों की मर्जी के अनुसार शादी करने की सलाह दी। इस पर युवती नाराज हो गई और सलाह देने के बजाय सुरक्षा देने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान थाने पर पार्षद अमित राव और काफी ग्रामीण भी युवती के परिजनों के पक्ष में थाने पहुंच गए और पुलिस को बताया कि युवती के परिजन भलाई के लिए ही युवती को समझा रहे हैं। काफी समझाने पर युवती मान गई और परिजनों के साथ घर चली गई। एसएसआई के अनुसार युवती ने लिखित में दिया है कि वह अपने परिजनों के साथ जा रही है। उनसे उन्हें कोई खतरा नहीं है। वहीं, परिजनों को भी हिदायत दी है कि अगर युवती के साथ कोई अनहोनी हुई तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed