{"_id":"5c6f0e96bdec22629b00808a","slug":"21550782102-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर संघर्ष-संघर्ष में दिल्ली पुलिस व सीआरपीएफ का जवान भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर संघर्ष-संघर्ष में दिल्ली पुलिस व सीआरपीएफ का जवान भी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना(मेरठ)। मेरठ रोड स्थित एक विवाह मंडप में बृहस्पतिवार सायं डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती एवं नगर के युवकों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार चल गए। जिसके चलते कई लोग घायल हो गए। जिसमें बारात में आए दिल्ली पुलिस के सिपाही के साथ सीआरपीएफ का जवान भी घायल हो गया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिसकर्मी के चचेरे भाई ने संघर्ष के दौरान लूटपाट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला गढ़ीखटीकान में शामली से बृहस्पतिवार को बारात आई थी। मेरठ रोड स्थित विवाह मंडप में समारोह का आयोजन किया गया। शामली निवासी नरेंद्र पुत्र भागमल की बारात में दिल्ली निवासी प्रवीण कुमार पुत्र रामनाथ निवासी भड़ल बागपत के साथ उसका चचेरा भाई श्याम सिंह व शेखर भी आए हुए थे। श्याम सिंह दिल्ली पुलिस में है, जबकि शेखर सीआरपीएफ में तैनात है। इस दौरान बाराती एवं नगर के ही युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। जिसमें बारातियों ने नगर के युवकों को डांस करने से रोक दिया। इस पर हंगामा हो गया। इस दौरान बारातियों ने नगर के एक युवक को पीट दिया। इसके बाद नगर के युवकों ने मिलकर हंगामा कर दिया और बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान प्रवीण, शेखर व श्याम सिंह घायल हो गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान प्रवीण ने बताया कि उसके चचेरे भाई से संघर्ष के दौरान सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मारपीट के दौरान लूट से इनकार किया है। वहीं, मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की जानकारी दी है।
मुख्य बातें
सरधना कस्बे में मेरठ रोड पर शामली से आई थी बारात
शादी में आए दिल्ली पुलिस का सिपाही एवं सीआरपीएफ का जवान हुआ घायल