फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बस की टक्कर से वृद्ध की मौत

बस की टक्कर से वृद्ध की मौत

Fri, 15 Feb 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से वृद्ध की मौत
बस की टक्कर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

- खरखौदा थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव की घटना, बस चालक पकड़ा
खरखौदा। हापुड़ रोड़ पर फफूंडा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर सड़क पार कर रहे वृद्ध को अनुबंधित रोडवेज बस ने कुचल दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार होने लगा। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी श्याम सिंह(65) पुत्र काले गांव में आटा चक्की चलाता था। जबकि दो पुत्र नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर श्याम सिंह अपनी दुकान पर आने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान हापुड़ की ओर आई अनुबंधित रोडवेज बस ने श्याम सिंह को कुचल दिया। चालक बस मौके पर छोड़कर फरार होने लगा। वहीं, मेरठ की ओर से गस्त कर लौट रही थाना पुलिस घायल श्याम सिंह को जीप से अस्पताल ले जाने लगी। रास्तें में ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कुछ दूरी से ही बस चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामलें में मृत श्याम सिंह के परिजनों द्वारा थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बस, चालक पकड़े
रोडवेज बस व चालक दोनों को पुलिस के कब्जे में हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। रजनेश तिवारी, इंस्पेक्टर खरखौदा।
-------
वाहन की टक्कर से महिला घायल
किठौर। बृहस्पतिवार को रजवाहे पुल के पास टाटा 407 वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर थाने पहुंच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है की इस मामले में कोई तहरीर नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed