फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोगा कैप्टन के नशे ने छात्रों को बनाया लुटेरा

गोगा कैप्टन के नशे ने छात्रों को बनाया लुटेरा

Thu, 14 Feb 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गोगा कैप्टन के नशे ने छात्रों को बनाया लुटेरा
सभी केंद्र
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे चार युवक पकड़े गए
लूटे गए मोबाइल, नकदी और नशीले पदार्थ के पैकेट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा/मेरठ। पुलिस, सीआरपीएफ और आरपीएफ समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे चार युवकों को कंकरखेड़ा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार ये चारों युवक नशे की लत पूरी करने के चक्कर में लुटेरे बन बैठे। लूट की कई वारदात कर चुके इन आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, नकदी और नशीले पदार्थ के पैकेट बरामद किए गए।
इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सैनिक विहार डिवाइडर रोड से सुमित चिकारा पुत्र संजय निवासी कृष्ण विहार रोहटा रोड, हर्ष पुत्र अशोक कुमार निवासी मंगलपुरी, हैप्पी उर्फ कमजीत पुत्र रवींद्र सिंह निवासी सैनिक विहार व विवेक उर्फ विख्यात तोमर पुत्र कृष्णा निवासी सरधना रोड ड्रीम सिटी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में विभिन्न जगहों पर मोबाइल व चेन लूट करना स्वीकार किया है। आरोपियों के खिलाफ कंकरखेड़ा व सिविल लाइन थाने में लूट के कई मामले दर्ज हैं। सभी को केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह गलत संगत का परिणाम
इंस्पेक्टर एपी मिश्रा के अनुसार सुमित चिकारा इंटर पास है और यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा है। हर्ष, हैप्पी व विवेक भी आरपीएफ और सीआरपीएफ में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की लत ने उन्हें लुटेरा बना दिया। कालेज में गलत संगत में पड़ गए। बीड़ी सिगरेट से नशा करना शुरू किया था और आज पाइप आदि से नशीले पदार्थ का सेवन करना शुरू कर दिया। सभी आरोपियों के घरवालों को उनके नशा करने का पता चल गया इसलिए घरवालों ने पैसे देने बंद कर दिए। नशे की लत इस कदर लग गई कि बिना नशा किए बेचैनी होती थी, इसलिए नशे की लत पूरा करने के लिए वे लूटपाट करने लगे। शुरू में अपने घरों में चोरियां कीं। बाद में सड़कों पर महिलाओं से मोबाइल व चेन लूटनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तो हमें सूंघ भी नहीं सकती
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने डीएम आवास के सामने एक महिला से पर्स और मोबाइल लूटा था। पीड़ित महिला ने अपने मोबाइल पर कॉल कर मोबाइल फोन वापिस मांगा। नहीं देने पर पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपियों ने महिला को जवाब दिया कि वह किसी चक्कर में न पड़े। पुलिस तो हमें सूंघ भी नहीं सकती। हम सीआरपीएफ में जॉब करते हैं। कई बार पुलिस ने उसी नंबर पर बात की तो आरोपी बोले कि दिल्ली आ जाओ मोबाइल दे देंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी नशे में कुछ भी कह देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed