फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रूबीना हत्याकांड

रूबीना हत्याकांड

Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रूबीना हत्याकांड
मेरठ। रूबीना हत्याकांड की तीसरे दिन गुत्थी सुलझा ली है। रूबीना का हत्यारोपी उसका पति अरशद ही निकला। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। पत्नी की हत्या के पीछे मकानों पर कब्जा कर अपने सालों को फंसाने का मकसद था।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि रूबीना का पति अरशद अपने सास की हत्या के मामले में जेल काटकर आया है। पति जेल में था और रूबीना ने तीन मकान खरीद लिए। पुलिस के मुताबिक रूबीना का हत्यारोपी पति अरशद निकला। आरोपी अरशद ने बताया कि सास की हत्या में उसके सालों ने उसको गलत जेल भिजवाया था। अरशद ने प्लान बनाया था कि वह पत्नी की हत्या कर आरोप अपने सालों पर लगा देगा। जिससे रूबीना के तीनों मकान भी उसके हो जाएंगे। रूबीना की हत्या में अरशद का एक दोस्त भी शामिल था। जोकि शव को काली नदी में फेंकने में साथ रहा।
विज्ञापन

यह था मामला
गढ़ रोड स्थित काली नदी में बुधवार सुबह लिसाड़ी गेट निवासी अरशद की पत्नी रूबीना का शव मिला था। रूबीना मंगलवार को लापता हुई थी, जिसकी गुमशुदगी अरशद ने लिसाड़ीगेट थाने में लिखा दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर अरशद और रूबीना के भाइयों वसीम, मोहसिन, नदीम से पूछताछ की। मकान के विवाद में हत्या होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed