फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में भाजपा नेता-इंस्पेक्टर में हॉक टॉक

रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में भाजपा नेता-इंस्पेक्टर में हॉक टॉक

Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में भाजपा नेता-इंस्पेक्टर में हॉक टॉक
- मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पुलिस उठा लाई थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने टीपीनगर पुलिस पर मोबाइल लूट के मामले में उठाए गए युवकों में से एक को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब इस संबंध में भाजपा नेता ने इंस्पेक्टर से बात की तो इंस्पेक्टर ने उनसे अभद्रता की। वहीं इंस्पेक्टर ने नेता पर हर्ष फायरिंग में केस दर्ज होने की वजह से आरोप लगाने की बात कही।
भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा के अनुसार तीन चार दिन पूर्व कुछ लोगों के साथ आए एक व्यक्ति ने उनसे शिकायत की थी कि टीपीनगर पुलिस उनके लड़के को मोबाइल चोरी के आरोप में उठाकर ले गई है, जबकि वो बेकसूर है। उन्होंने टीपीनगर पुलिस से बात की तो युवक को मोबाइल चोरी का आरोपी बताया। इसके बाद भाजपा नेता ने परिजनों को लौटा दिया। बाद में पता चला कि पुलिस ने रुपये लेकर युवक को छोड़ दिया। भाजपा नेता ने बताया कि मंगलवार को नई बस्ती की कई महिलाओं ने उनसे बताया कि थाना पुलिस की मिलीभगत से कॉलोनी में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। आरोप है कि जब इस संबंध में कमल दत्त शर्मा ने इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी को फोन किया तो इंस्पेक्टर ने फोन पर ही उनसे अभद्रता कर दी। इसके बाद कमल दत्त शर्मा कार्यकर्ताआें के साथ सीओ ब्रह्मपुरी दफ्तर पहुंचे और सीओ अखिलेश भदौरिया को जानकारी दी। कमल दत्त का आरोप है कि सीओ के सामने ही इंस्पेक्टर का फोन आया वह तब भी तल्खी भरे लहजे में बात कर रहे थे। सीओ ने भी उन्हें नसीहत दी। इसके बाद सीओ ने पूरे मामले की जानकारी एसपी सिटी रणविजय सिंह को दी।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में केस दर्ज की वजह से लगाए आरोप : इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर टीपीनगर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने थाने का चार्ज लिया है। थानाक्षेत्र में हुई एक हर्ष फायरिंग की घटना के मामले में उन्होंने कमल दत्त शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद कमल दत्त ने उनसे गलत तरीके से बात की थी। इसी की खुन्नस में उन पर ये आरोप लगाए हैं। किसी को रुपये लेकर छोड़ने का मामला उनके संज्ञान में नही है। उन्होंने चार्ज संभालने के बाद अवैध शराब बेचने वाले कई लोगों को पकड़ा। महिलाएं तक जेल भेजी गई। वे किसी भी तरह की जांच को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित शिकायत आने पर होगी जांच : एसपी सिटी
कमल दत्त शर्मा का आरोप है कि टीपी नगर पुलिस ने रुपये लेकर मोबाइल लूट के मामले में पकड़े कई लोगों को छोड़ा है। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और फोन पर इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सीओ ब्रह्मपुरी से उन्होंने इसकी मौखिक शिकायत की है। इस संबंध में कमल दत्त शर्मा द्वारा लिखित शिकायत करने पर उसकी जांच कराई जाएगी। दोषी होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed