{"_id":"5b296e574f1c1bf26e8b8e92","slug":"21529441879-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल की परीक्षा में धरा गया मुन्ना भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल की परीक्षा में धरा गया मुन्ना भाई
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा (मेरठ) नेशनल हाईवे स्थित एक इंस्टीट्यूट में यूपी पुलिस सिपाही की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक ने एक मुन्ना भाई को दबोच लिया। परीक्षार्थी किसी दूसरे परीक्षार्थी की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एसटीएफ भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार वेंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में यूपी पुलिस सिपाही की परीक्षा के लिए सेंटर बनाया हुआ था। इस दौरान कक्ष निरीक्षक विश्वास राणा ने गंगा सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी हर्बलपुरा थाना ढोलपुर राजस्थान को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार परीक्षार्थी किसी दूसरे परीक्षार्थी की जगह बैठकर उसकी परीक्षा दे रहा था। कागजों की जांच पड़ताल की गई तो मामला सही निकला। सूचना पर थाना पुलिस व एसटीएफ मौके पर पहुंची और आरोपी से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।