फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सदर बाजार में मुठभेड़, कुख्यात दबोचा

सदर बाजार में मुठभेड़, कुख्यात दबोचा

Thu, 08 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार में मुठभेड़, कुख्यात दबोचा
दिल्ली, मुजफ्फरनगर समेत सभी केंद्र
विज्ञापन

- चार साल पहले दिल्ली में लूटे थे 80 लाख रुपये, मेरठ की हत्या
- दिल्ली से फॉर्च्यूनर चोरी की, सोतीगंज में लॉक बदलवाकर निकला था
मेरठ। दिल्ली से फॉर्च्यूनर चोरी कर मेरठ पहुंचे कुख्यात बदमाश को सदर बाजार पुलिस ने कैंट इलाके में घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एएसपी कैंट सतपाल सिंह के मुताबिक मुखबिर ने बताया कि रोहिणी दिल्ली से दो बदमाश फॉर्च्यूनर चोरी कर खालापुर मुजफ्फरनगर जाएंगे। कुछ देर बाद क्राइम ब्रांच के दरोगा जयवीर सिंह को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों ने सोतीगंज में फॉर्च्यूनर का लॉक बदलवाया है। जिस पर एएसपी, इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल फोर्स लेकर सोतीगंज पहुंचे। जहां से दोनों बदमाश कैंट के रास्ते निकल चुके थे। पुलिस फोर्स ने वेस्ट एंड रोड पर फॉर्च्यूनर की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में बदमाश आकिल पुत्र रहमू निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

एएसपी के अनुसार शातिर आकिल ने टीपीनगर में सन 2015 में एक व्यापारी की हत्या कर 11 लाख रुपये लूटे थे। सन 2012 में दिल्ली के विकास विहार से 80 लाख की लूट में तिहाड़ जेल गया था। अब वह दिल्ली से बाइक और कार चोरी या लूट कर मुजफ्फरनगर खालापार में बेचने का धंधा करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की चाबी से फॉर्च्यूनर स्टार्ट
आरोपी आकिल दोपहर को ही चोरी की फॉर्च्यूनर सोतीगंज में ले आया था। उसने फॉर्च्यूनर का काफी सामान बदलवा दिया था। यहां तक कि फॉर्च्यूनर बाइक की चाबी से भी स्टार्ट होने लगी थी। पुलिस आकिल के फरार साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed