फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ज्वैलर से सवा लाख के गहने ठगे,

ज्वैलर से सवा लाख के गहने ठगे,

Sat, 25 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर से सवा लाख के गहने ठगे,
सराफ की दुकान से सवा लाख के जेवर उड़ाए
विज्ञापन

गंगानगर। कसेरूबक्सर में ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने सराफ को बातों में उलझाकर सवा लाख रुपये के जेवर साफ कर दिए। युवकों के जाने के बाद सराफ की मामले की जानकारी हुई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। वहीं आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
अलकनंदा धाम निवासी राहुल पुत्र अशोक कुमार की कसेरूबक्सर मेन बाजार में दुकान है। राहुल के मुताबिक वह शुक्रवार को किसी काम से बाहर गया था। दुकान पर पिता अशोक कुमार थे। दोपहर करीब सवा बारह बजे बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। युवकों ने सोने के ओम और बच्चों के कुंडल व अंगूठी खरीदने की बात कही। इस बीच युवकों ने अशोक कुमार को बातों में उलझाकर सोने की 6 अंगूठी और 7 जोड़ी कुंडल साफ कर दिए। इसके बाद बिना कुछ सामान लिए दुकान से चले गए। जब अशोक ने सामान देखा तो उसे मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में दोनों युवक जेवर चुराते हुए दिखाई दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद गंगानगर, कसेरूबक्सर के व्यापारियों ने नाराजगी जताई। गंगानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आमोद भारद्वाज ने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
कसेरूबक्सर में दो युवक ने सराफ को बातों में उलझाकर की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed