फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दोस्त के

दोस्त के

Sun, 29 Oct 2017 02:42 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की कोऑर्डिनेटर नवजीत गोयल हत्याकांड में पुलिस ने नवजीत के हत्यारोपी पति मानव के दोस्त प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि कार हटाने को लेकर हुए विवाद में प्रवीण के बाद मानव ने नवजीत पर पिस्टल से गोलियां बरसा दी थीं। हालांकि हत्या के कारणों की सही वजह मानव की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी। पुलिस की चार टीमें मानव की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस रविवार को इस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

नवजीत के परिजनों ने इस केस में मानव के अलावा उसके दोस्तों और रिश्तेदारों सहित छह लोगों को नामजद किया था। पुलिस के अनुसार प्रवीण ने पूछताछ में दावा किया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने दोस्तों के साथ कार से जा रहा था। इंद्रा नगर ब्रह्मपुरी में ट्रांसफार्मर के नजदीक नवजीत की कार उसकी कार के सामने आ गई थी। नवजीत ने उससे कार हटाने को कहा था। लेकिन उसने और उसके साथी दोस्तों ने कार हटाने से मना कर दिया था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान मानव के दोस्तों ने नवजीत के साथ अभद्रता की थी। नवजीत अपनी कार से उतरकर प्रवीण की कार के पहिये की हवा निकालने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई थी। प्रवीण ने मानव को इसकी जानकारी देकर भड़का दिया। उस वक्त मानव इंद्रानगर में ही अपने एक दोस्त के घर था। वो कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर के पास मौके पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

बाजू में गोली लगी लेकिन दिखाई हिम्मत
पुलिस के अनुसार प्रवीण ने बताया कि नवजीत से बहस होने के दौरान उसने गुस्से में उस पर पिस्टल से गोली चला दी थी, जो उसकी बाजू पर लगी। इसके बावजूद नवजीत अपनी कार में ड्राइविंग सीट पर बैठकर गाड़ी स्टार्ट करने लगी, तभी वहां पहुंचे मानव ने पिस्टल से उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं, जिसके चलते नवजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद वे कार को लॉक कर भाग गए थे। घटना के दौरान मानव सहित चार या पांच लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने परिजनों को बुलाकर बताई वजह
नवजीत की बहन शैलप्रीत ने बताया कि शनिवार देर रात उन्हें सीओ ब्रह्मपुरी ने बुलाकर प्रवीण की गिरफ्तारी और हत्या की वजह के बारे में बताया। शैलप्रीत के अनुसार सीओ ने बताया कि प्रवीण ने नवजीत की कार के सामने अपनी कार अड़ा दी थी। नवजीत ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई थी। प्रवीण ने मानव को बुलाया था और मानव ने पिस्टल से नवजीत को गोलियों से भून दिया था। शैलप्रीत ने सीओ से मानव को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक वह नहीं पकड़ा जाता, उनके परिवार को शांति नहीं मिलेगी।
मानव ही खोलेगा हत्या का राज
प्रवीण से पूछताछ के बाद पुलिस इस केस के खुलासे के नजदीक पहुंचने का दावा कर रही है। लेकिन साथ ही यह भी कह रही है कि मुख्य हत्यारोपी मानव के पकड़े जाने के बाद ही सही कारण सामने आएगा। पुलिस अफसरों के अनुसार कोशिश है कि मानव की गिरफ्तारी के साथ ही घटना को वर्कआउट किया जाए। पुलिस ने मानव के कुछ रिश्तेदारों के यहां भी उसकी तलाश में दबिश दी है। एक टीम दिल्ली में भी जुटी है। सर्विलांस की मदद से भी उसे तलाशा जा रहा है। सीओ ब्रह्मपुरी के अनुसार इस केस में प्रवीण के अलावा हिरासत में लिए गए अन्य आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

दावों की कर रहे पुष्टि
सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि प्रवीण के दावों की पुष्टि की जा रही है। उससे पूछताछ पूरी होने तक कुछ और वजह भी सामने आ सकती है। मानव की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। संभवत: रविवार तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
खास बात
डीपीएसआई की कोऑर्डिनेटर नवजीत के हत्यारोपी पति मानव का दोस्त प्रवीण गिरफ्तार
हत्या के आरोपी प्रवीण ने किया दावा, कार हटाने को लेकर हुआ था नवजीत से विवाद
सूचना देने पर मानव पहुंचा था मौके पर, प्रवीण के बाद मानव ने पिस्टल से चलाईं थीं गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed