फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कचहरी में चेकिंग, मुलाकातियों की जेब से मिलीं पर्चियां

कचहरी में चेकिंग, मुलाकातियों की जेब से मिलीं पर्चियां

Sun, 24 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में चेकिंग, मुलाकातियों की जेब से मिलीं पर्चियां
मेरठ। पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाएड ने शनिवार को कचहरी में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मान सिंह चौहान के नेतृत्व में सीओ व इंस्पेक्टर सिविल लाइन, सीओ ब्रह्मपुरी और पुलिस फोर्स ने कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से चेकिंग की शुरुआत की। कचहरी परिसर के अलावा सदर और सेशन हवालात में लोगों की तलाशी ली गयी। इस दौरान बंदियों से मुलाकात करने आए कई लोगों की जेबों से पर्चियां बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन भेज दिया। चेकिंग के दौरान वाहनों पर अवैध रूप से लगे स्टीकरों को भी हटाया गया। एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह चेकिंग अभियान चलाया गया था, जो आगे भी जारी रहेगा।
इन पर्चियों में क्या-क्या
जेल से पेशी के दौरान पहुंचने वाले बंदियों और उनसे मिलने वाले लोगों के बीच पर्चियों का लेनदेन होता है। बंदी जहां पर्चियों में अपने लिए जरूरी सामान लिखते हैं तो किसी पर्ची में किसी से रंगदारी मांगने या किसी को टारगेट पर लेने का जिक्र होता है। किसी पर्ची में तो किसी की सुपारी देने का भी जिक्र होता है। एसपी सिटी के अनुसार संदिग्ध लोगों ने कई अपराधियों के नाम बताए हैं। उनसे गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कचहरी में जलभराव से परेशानी
मेरठ। सिविल न्यायालय परिसर में सड़कें बनने के बाद कलक्ट्रेट न्यायालय परिसर की सड़कें काफी नीची होने व कलक्ट्रेट न्यायालय परिसर से जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते कचहरी के मुख्य चौराहे, प्याऊ चौराहा और अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव से वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed