फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रिटायर्ड फौजी का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

रिटायर्ड फौजी का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी का इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
मेरठ। रिटायर्ड फौजी सुशील कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी लक्की को परतापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने बताया कि परतापुर थाने से सटी सावरकर कॉलोनी में रहने वाले लक्की के घर में विगत 13 अगस्त की रात रिटायर्ड फौजी सुशील कुमार की डबल बैरल गन से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूल रूप से गांव नेक थाना जानी निवासी सुशील इसी कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहता था। पीड़ित पक्ष ने हत्या के आरोप में लक्की, उसके भाई विक्की और भाभी गीता को नामजद किया था। पुलिस ने विक्की और उसकी पत्नी गीता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि फरार चल रहे लक्की पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गाजियाबाद में गार्ड से लूटी थी गन
इंस्पेक्टर के अनुसार हत्यारोपी लक्की से चोरी की बाइक, हत्या में प्रयुक्त डबल बैरल गन, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि डबल बैरल गन उसने 10 अगस्त को गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन के सुरक्षा गार्ड महेश कुमार शुक्ला से लूटी थी। इसकी रिपोर्ट सिहानी गेट थाने में दर्ज है। लक्की के खिलाफ थाना परतापुर और गाजियाबाद जिले में गुंडा एक्ट, मारपीट, धमकी देने आदि धाराओं में करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

यह बताया हत्या का कारण
इंस्पेक्टर के अनुसार सुशील का लक्की के घर आना-जाना था। पूछताछ में सामने आया कि करीब एक माह पूर्व लक्की का सुशील से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से लक्की और उसका भाई विक्की सुशील से अंदरखाने रंजिश रखने लगे थे। वहीं, दोनों भाइयों को शक था कि सुशील की घर की महिलाओं को लेकर नजर सही नहीं है। सुनियोजित साजिश के तहत लक्की 13 अगस्त की रात सुशील को अपने घर बुलाकर लाया था। पुरानी बात खत्म करने की बात कहते हुए दोनों भाइयों ने सुशील को ज्यादा शराब पिलाई। सुशील ने खाना अपने घर जाकर खाने की बात कही तो विक्की ने अपनी पत्नी गीता से पराठे बनवाकर उसे खिलाए। सुशील जब ज्यादा नशे में हो गया तो दोनों भाइयों ने उसके सिर पर किसी चीज से प्रहार किया। लेकिन सुशील उनके कब्जे से छूटकर भागा तो लक्की ने डबल बैरल गन से उस पर दो फायर किए। एक गोली सुशील की पीठ में लगी जबकि दूसरी मिस हो गई थी। गोली लगने से सुशील की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- 13 अगस्त की रात परतापुर थाने से सटी कॉलोनी में की थी हत्या
- गिरफ्तार हत्यारोपी लक्की पर मेरठ, गाजियाबाद में 14 मुकदमे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed